बैठक का आयोजन, दोनों देशों की सीमा पर रास्तों की स्थिति की समीक्षा के लिए हुआ था और बैठक में पश्चिमी ईरान के ईलाम प्रान्त के गर्वनर, क़ासिम सुलैमानी दश्तकील इराक के गृह उपमंत्री मुहम्मद बद्र और बगदाद में ईरान के सैन्य अताशी, ब्रिगेडियर जनरल मुस्तफा मुरादियान ने भाग लिया।
दोनों पक्षों ने इस बैठक में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चालीसवें के आयोजन और इस से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की
ईलाम प्रान्त के गर्वनर ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चालीसवें के भाग लेने के लिए इराक़ जाने वाली दसियों लाख श्रद्धालुओं के स्वागत और सत्कार पर इराक़ी सरकार की सराहना की।
भेंट में इराक़ के उप गृहमंत्री मुहम्मद बद्र ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनके आराम पर ध्यान रखने को इराक़ी अधिकारियों के लिए गौरव की बात बताया।
याद रहे बीस सफर सन 1440 हिजरी क़मरी, बराबर, 30 अक्तूबर सन 2018 को इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का कर्बला और विश्व के अधिकांश देशों में चालीसवां मनाया जाएगा
इस अवसर पर दसियों लाख श्रद्धाुल इराक़ के पवित्र नगर कर्बला पहुंचते हैं जहां इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम क मज़ार है।
पिछले साल केवल ईरान से ही बीस लाख श्रद्धालु, कर्बला पहुंचे थे।